Skip to content

Varnamala in Hindi | A se Gya Tak Hindi Alphabet | अ से ज्ञ तक वर्णमाला चित्र सहित

Varnamala in Hindi, A se Gya Tak Hindi Alphabet, अ से ज्ञ तक वर्णमाला चित्र सहित, व्यंजन किसे कहते हैं? वर्णमाला किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझिए। Chart of Hindi Alphabet, हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स, Hindi Varnamala Chart with pictures, Hindi Alphabet Writing Practice Book pdf

वर्णमाला (Varnamala), जिसे Hindi Alphabet के रूप में भी जाना जाता है, हिंदी भाषा लिखने के लिए उपयोग की जाने वाली लिपि है। वर्णमाला में 13 स्वर (स्वर) और 36 व्यंजन (व्यंजन) होते हैं और इसे बाएं से दाएं लिखा जाता है।

हिंदी भाषा भारत में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, और वर्णमाला भाषा की नींव है। जो कोई भी हिंदी पढ़ना, लिखना या बोलना सीखना चाहता है, उसके लिए हिंदी वर्णमाला जानना आवश्यक है।

यहां हिंदी वर्णमाला का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

स्वर (स्वर): हिंदी में 11 स्वर होते हैं और 2 अनुस्वार अं अः होते हैं। उन्हें मात्रा नामक प्रतीकों द्वारा दर्शाया जाता है, जो एक विशिष्ट ध्वनि बनाने के लिए ऊपर, नीचे या व्यंजन के चारों ओर रखे जाते हैं। स्वर हैं:

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः

स्वर की मात्राएं इस प्रकार होती हैं

् ा ि ी ु ू ृ े ै ो ौ ं ः

व्यंजन (व्यंजन): हिंदी में 36 व्यंजन हैं। प्रत्येक व्यंजन एक अद्वितीय ध्वनि का प्रतिनिधित्व करता है और एक विशिष्ट प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है। व्यंजन हैं:

क ख ग घ ङ,
च छ ज झ ञ,
ट ठ ड ढ ण,
त थ द ध न,
प फ ब भ म,
य र ल व,
श ष स ह
क्ष त्र ज्ञ।


अ आ इ ई प्रेक्टिश (Hindi alphabet writing practice)

हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि पर आधारित है, जिसका उपयोग अन्य भारतीय भाषाओं जैसे संस्कृत, मराठी और नेपाली को लिखने के लिए किया जाता है। हिंदी वर्णमाला सीखना भाषा में महारत हासिल करने का पहला कदम है, क्योंकि इससे आपको शब्दों के उच्चारण और वर्तनी को समझने में मदद मिलती है।

हिंदी में शब्दों को जैसा लिखा जाता है वैसा ही उच्चारित किया जाता है, जिससे भाषा को पढ़ने और लिखने में आसानी होती है। यह अंग्रेजी के विपरीत है, जहां शब्दों का उच्चारण अक्सर उनकी वर्तनी से भिन्न होता है।

हिंदी वर्णमाला सीखने के लिए, मूल बातों से शुरुआत करना और नियमित रूप से अभ्यास करना महत्वपूर्ण है। ऐसे कई संसाधन ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनमें ऐप, वीडियो और ऑनलाइन पाठ्यक्रम शामिल हैं, जो आपको हिंदी वर्णमाला सीखने में मदद कर सकते हैं।

Table of Contents

A se Gya Tak Hindi Alphabet | अ से ज्ञ तक वर्णमाला

अ से ज्ञ तक वर्णमाला (A se gya tak Hindi Alphabet) – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ ।

वर्ण किसे कहते हैं? (Varn kise kahate hain)

हिंदी भाषा में वर्ण उस मूल ध्वनि को कहा जाता है, जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते। जैसे- अ, ई, व, च, क, ख, ल आदि वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते। वर्ण के मौखिक रूप को ध्वनि तथा लिखित रूप को अक्षर कहते हैं।

दो या दो से अधिक वर्ण या अक्षर जुड़ कर एक शब्द बनाते है। अगर हम किसी शब्द को विभाजित करें, तो हमें इसमें छिपे हुए वर्णों का पता चल जाएगा। उदाहरण के लिए राम शब्द को विभाजित करने पर 4 वर्ण प्राप्त होते हैं।

र + आ + म + अ = राम

राम शब्द में चार मूल ध्वनियाँ है जिनके और विभाजित नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें – ABCD English Chart Alphabet in Hindi (1st 2nd 3rd 4th abcd Chart)

वर्णमाला किसे कहते हैं उदाहरण सहित (Varnamala in Hindi)

किसी एक भाषा को लिखने के लिए प्रयुक्त मानक प्रतीकों के क्रमबद्ध समूह (वर्णों की माला या समूह) को वर्णमाला कहते हैं। उदाहरण के लिए देवनागरी की वर्णमाला में अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ

हिंदी वर्णमाला के सभी वर्णों को व्याकरण में दो भागों में बाँटा गया है – 1. स्वर और 2. व्यंजन!

स्वर किसे कहते हैं? (Vowel kise kahate hai)

स्वर (vowel) उन ध्वनियों या वर्णों को कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता के उच्चारण किये जा सकते हैं। अतः स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्णों को,स्वर कहा जाता हैं। हिन्दी भाषा में मुख्य रूप से 11 स्वर होते हैं। जो इस प्रकार हैं अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ आदि। ‘स्वर’ का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है।

व्यंजन किसे कहते हैं? (Consonant kise kahate hai)

‘व्यंजन’ उन वर्णों को कहा जाता है, जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी दूसरे वर्णों के नहीं हो सकता। अर्थात स्वर की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण व्यंजन कहलाते हैं। ‘व्यंजन’ का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है। वैसे तो व्यंजनों (Consonant) की संख्या 33 ही होती है। लेकिन कुछ संयुक्त वर्ण और मिलकर 41 हो जाते हैं।

Chart of Hindi Alphabet – हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart)

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन के 52 वर्ण निम्नलिखित रूप में विभाजित किया गया है।

नामवर्णों की संख्याहिंदी वर्ण माला
स्वर (Vowel)11अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन (Consonant)33क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह
संयुक्त व्यंजन4क्ष त्र ज्ञ श्र
द्विगुण व्यंजन2ड़ ढ़
अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु1अं (ं) या अँ (ँ)
विसर्ग1अः या (:)
Hindi Varnamala Chart | Chart of Hindi Alphabet

स्वर कितने होते हैं?

आधुनिक हिंदी भाषा में अब स्वरों यानी vowels की संख्या को 11 ही माना गया है जो इस प्रकार है :- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

व्यंजन कितने होते हैं?

हिंदी भाषा में व्यंजनों (consonants) की संख्या 33 है जो क्रमानुशार इस प्रकार है :- क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह ।

संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं उदाहरण सहित

ऐसे व्यंजन जो दो या दो से अधिक व्यंजनो से मिलकर बने होते हैं उन्हें संयुक्त व्यंजन यानी combined consonants कहा जाता है। इसकी कुल संख्या 4 है – क्ष त्र ज्ञ श्र

उदाहरण : (क् + ष = क्ष) (त् + र = त्र), (श् + र = श्र), (ज् + ञ = ज्ञ)

द्विगुण व्यंजन किसे कहते हैं?

जो व्यंजन ‘ट’ वर्ग के ‘ड’ एवं ‘ढ’ के नीचे एक बिंदु (.) लगा देने से बन जाते हैं द्विगुण व्यंजन कहलाते हैं। जैसे ‘ड़’ एवं ‘ढ़’ । इन्हें द्विगुण व्यंजन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनमें दो गुण होता है जैसे कि ‘ड’,’ढ’ एवं ‘ड़’,’ढ़’ का । द्विगुण व्यंजनों (binary consonant) की कुल संख्या 2 हैं – ड़ ढ़

अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु

अनुस्वार स्वर के ठीक बाद आने वाला व्यंजन है। जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है। हिंदी भाषा में बिंदु अनुस्वार (ं) का प्रयोग विभिन्न जगहों पर होता है। इसकी संख्या 1 है, अनुस्वार या चंद्रबिंदु को इस प्रकार से लिखा जाता है – अं (ं) या अँ (ँ)

विसर्ग किसे कहते हैं उदाहरण सहित

विसर्ग ( ः ) महाप्राण सूचक स्वर है इसकी संख्या 1 है। ब्राह्मी से उत्पन्न अधिकांश लिपियों में इसके लिये संकेत हैं। उदाहरण के लिये, रामः, प्रातः, अतः, आदि में अन्त में विसर्ग आया है। विसर्ग को इस प्रकार से लिखा जाता है – अः या (ः)

अ से ज्ञ तक स्वर व्यंजन वर्णमाला – Hindi Varnamala chart with pictures

Varnamala in Hindi | A se Gya Tak Hindi Alphabet | अ से ज्ञ तक वर्णमाला चित्र सहित
Varnamala in Hindi | A se Gya Tak Hindi Alphabet | अ से ज्ञ तक वर्णमाला चित्र सहित

क से ज्ञ तक हिंदी अल्फाबेट प्रेक्टिस वीडियो


अ से ज्ञ तक वर्णमालाEnglish SoundHindi & English Shabd
अaअनार – Anaar
आaaआम – Aam
इiइमली – Imalee
ईeeईख – Eekh
उuउल्लू – Ulloo
ऊooऊन – Oon
एeएड़ी – Ek
ऐaiऐनक – Ainak
ओoओखली – Okhalee
औouऔरत – Aurat
अंanअंगूर – Angoor
अःaha
कkaकबूतर – Kabutar
खkhaखरगोश – Kharagosh
गgaगमला – Gamla
घghaघड़ी – Ghadi
ङna
चchaचम्मच – Chammach
छchhaछतरी – Chhatri
जjaजहाज – Jahaj
झjhaझंडा – Jhanda
ञna
टtaटमाटर – Tamatar
ठthaठग – Thag
डdaडमरू – Damru
ढdhaढक्कन – Dhakkan
णna
तtaतरबूज – Tarbuj
थthaथरमस – Tharmas
दdaदवाई – Dawai
धdhaधनुष – Dhanush
नnaनल – Nal
पpaपतंग – Patang
फphaफल – Phal
बbaबकरी – Bakri
भbhaभालू – Bhallu
मmaमहल – Mahal
यyaयज्ञ – Yagya
रraरस्सी – Rassi
लlaलहसुन – Lahasun
वva/waवन – Van
शshaशलजम – Shaljam
षshaषटकोण – Shatkon
सsaसरौता – Sarauta
हhaहल – Hal
क्षkshaक्षत्रिय – Kshatriya
त्रTraत्रिसूल – Trisool
ज्ञjna/gyaज्ञानी – Gyani
श्रshraश्रमिक – Shramik
ऋriऋषि – Rshi

Hindi Varnamala Chart PDF Download – (क ख ग घ वर्णमाला pdf)

(हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन pdf) Click Here to Download Hindi Varnamala Chart PDF Download

अ से अनार हिंदी वर्णमाला

स्वरशब्दवाक्य
अअनारअनार बीमरी में काम आये।
खट्टा-मिट्ठा सबको भाये।।
आआमसबसे बढ़िया फल है आम।
कौन न जाने इसका नाम।।
इइमलीइमली मुँह में पानी लाये।
खाने को स्वादिष्ट बनाये।।
ईईखगन्ने को कहते हैं ईख।
इसके सभी गुणों को सीख।।
उउल्लूउल्लू रात को मौज उड़ाये।
लेकिन दिन में देख न पाये।।
ऊऊँटऊँट रेगिस्तान में चलता जाये।
पानी बिना कई दिन रह जाये।।
ऋऋषितप करना है ऋषि का काम।
सदैव जपता है राम का नाम।।
एएकताराएकतारा मीरा ने बजाया।
कृष्ण प्रेम का गीत सुनाया।
ऐऐनकसाफ-साफ दिखलाये ऐनक।
धूल-धूप से बचाये। ऐनक।।
ओओखलीगाँव में ओखली देखी जाये।
धान कूटने के काम आये।।
औऔरतमाँ औरत है, दादी औरत है।
नानी औरत, बहन भी औरत।।
अंअंगूरअंगूर है मोती जैसा फल।
भरा है इसमें मीठा जल।।
अः––
अ से अनार हिंदी वर्णमाला

क से कबूतर हिंदी वर्णमाला

व्यंजनशब्दवाक्य
ककमलतलाब में खिलता है कमल।
हमारा राष्ट्रीय फूल है कमल।।
खखरगोशप्यारा-प्यारा है खरगोश।
सबसे न्यारा है खरगोश।।
गगमलागमला में हैं निराले फूल।
पानी देना करना न भूल।।
घघरघड़ी कभी न रुकती, चलती रहती।
हरदम टिक-टिक करती रहती।।
ड़–
चचरखाचरखा है लकड़ी की मशीन।
सूत काटता है बड़ा महीन।।
छछाताबारिश में काम आये छतरी।
सबके मन को भाये छतरी।।
जजहाजजहाज चले सागर के जल में।
मछली, मोती नीचे तल में।।
झझरनाझरना का है शीतल जल।
मन नहाने को जाये मचल।।
ञ–
टटमाटरलाल टमाटर कोमल है।
कितना सुन्दर यह फल है।।
ठठगठग वह लोग कहलाते हैं।
जो बेईमानी से धन लाते हैं।।
डडमरूडमरू बजता डम-डम-डम।
घुँघरू बजता छम-छम-छम।।
ढढक्कनढक्कन से बरतन ढकते हैं।
चीज सुरक्षित रखते हैं।।
ण–
ततरबूजतरबूज है एक रसीला फल।
हरा दिखता, पर लाल है अन्दर।।
थथनथन है एक अनमोल धन।
दूध पिये बछड़ा और हम।।
ददवातदवात लिखने के काम आये।
सबके घर में देखा जाये।।
धधनुषपहले कभी बन्दूक न थी जब।
धनुष से काम चलाते थे सब।।
ननलनल में पानी बहता है।
सबके घर में रहता है।।
पपपीतापपीता है बहुत मीठा फल।
बीज हैं काले, पीला है फल।
फफलफल पानी से धोकर खाओ।
स्वाद भी लो, और स्वास्थ्य बनाओ।।
बबकरीबकरी घास और अन्न खाती है।
ब्च्चों को दुध पिलाती है।।
भभालूभालू जंगली जानवर है, मदारी इसे पालता है।
शहद और मांस खाता है, बच्चों को नाय दिखाता है।।
ममछलीमछली जल की रानी है।
जीवन इसका पानी है।।
ययज्ञयज्ञ होता है ऐसा जाप।
जिससे धुल जाते हैं पाप।।
ररथराज सवारी रथ कहलाई।
राजाओं के मन को भाई।।
ललट्टूलट्टू नाचे घूम-घूम।
बच्चे देखें झूम-झूम।।
ववकीलवकील का काम है इंसाफ दिलवाना।
झूठ और सच की पहचान करवाना।।
शशरीफाशरीफा खाओ सभी लोग।
रहोगे हमेशा तुम निरोग।।
षषट्कोणखाली मत बैठो, कुछ तो करो।
षट्कोण बनाकर रंग भरो।।
ससपेरासपेरा बीन बजाता है।
सर्प का नाच दिखाता है।।
हहलहल जोतता है खेत खलिहान।
अन्न उगाता है किसान।।
क्षक्षत्रियरणभूमि में जो हाथ दिखाये।
वह योद्धा क्षत्रिय कहलाये।।
त्रत्रिशूलत्रिशूल है लड़ने का हथियार।
शत्रु पर करता है वार।।
ज्ञज्ञानीज्ञानी ने यह बात बतलायी।
सारे मानव भाई-भाई।।
क से कबूतर हिंदी वर्णमाला

Hindi Alphabet Writing Practice Book pdf

FAQ for Hindi Alphabet, Varnamala in Hindi

अ से ज्ञ तक वर्णमाला में कितने वर्ण हैं?

अ से ज्ञ तक हिंदी वर्ण माला में कुल 52 वर्ण शामिल हैं। इनमें से वर्णों में 11 स्वर, 4 संयुक्त व्यंजन, 4 अन्तस्थ व्यंजन, 1 अनुस्वार, 4 ऊष्म व्यंजन, 25 स्पर्श व्यंजन, 2 द्विगुण व्यंजन और 1 विसर्ग शामिल है। बच्चों की वर्णमाला पुस्तक में 49 वर्ण (अक्षर) हैं।

क से ज्ञ तक कितने अक्षर होते हैं?

हिंदी वर्णमाला में क से तक ज्ञ तक 36 अक्षर होते हैं।

अ से ज्ञ तक वर्णमाला

अ से ज्ञ तक के वर्ण अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ड़, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ,म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ

Hindi Varnamala को कितने भागों में बांटा गया है?

हिंदी वर्णमाला को व्याकरण में दो भागों में बांटा गया है- स्वर तथा व्यंजन!
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन:- अनुस्वार- अं विसर्ग: अ:
क, ख, ग, घ, ङ (क़, ख़, ग़)
च, छ, ज, झ, ञ (ज़, झ़)
ट, ठ, ड, ढ, ण (ड़, ढ़)
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म (फ़)
य, र, ल, व
श, ष, स, ह
संयुक्त व्यंजन- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र

हिंदी वर्णमाला का पहला अक्षर कौन सा है?

अ अक्षर हिंदी वर्णमाला का पहला स्वर अक्षर है।

अंत में, हिंदी वर्णमाला हिंदी भाषा का एक अनिवार्य घटक है, और इसे सीखना भाषा में महारत हासिल करने का पहला कदम है। अभ्यास और समर्पण के साथ, कोई भी धाराप्रवाह हिंदी पढ़ना, लिखना और बोलना सीख सकता है।

दोस्तों आपको हिंदी Varnamala in Hindi, A se Gya Tak Hindi Alphabet, अ से ज्ञ तक वर्णमाला चित्र सहित Chart of Hindi Alphabet कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताएं और यदि आपको हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf download करना है तो हमें कमेंट करके बताए हम इसका PDF Provide करा देंगे। पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Share this post on social!

1 thought on “Varnamala in Hindi | A se Gya Tak Hindi Alphabet | अ से ज्ञ तक वर्णमाला चित्र सहित”

  1. Wow, wonderful weblog structure! How long have you been blogging for?
    you made running a blog glance easy. The whole
    look of your web site is excellent, let alone the content!
    You can see similar: sklep online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *