Skip to content

हिंदी के कठिन शब्द: 300 कठिन शब्द और उनके अर्थ (Hindi ke Kathin Shabd)

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ शब्द इतने कठिन क्यों होते हैं? इस लेख में, हम बात करेंगे “100 कठिन शब्द हिंदी में” के बारे में।

कठिन शब्द किसे कहते हैं?

शब्द हमारे भाषा का मूल हैं। कठिन शब्द वाक्यों में उस समय कठिन होते हैं जब हमें उनका अर्थ नहीं पता होता। हिंदी भाषा को गहराई से समझने के लिए, कठिन शब्दों के अर्थ को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनका अर्थ और उपयोग समझना कठिन हो सकता है। ऐसे शब्दों को हम कठिन शब्द कहते हैं।

कठिन शब्दों का क्या महत्व होता है?

  • कठिन शब्दों का ज्ञान हमारी भाषा कौशल को बढ़ावा देता है।
  • वे हमें अधिक सामर्थ्य पूर्ण और नैतिक बनाते हैं।
  • कठिन शब्दों के आम उदाहरणों में “अद्वितीयता”, “परियोजना”, “संघटन” आदि शामिल हो सकते हैं।
  • कठिन शब्दों को सरल शब्दों में व्याख्या करके हम उनकी समझ को आसान बना सकते हैं।
  • कठिन शब्दों को सीखकर हमारा शब्दकोश समृद्ध होता है, जिससे हम बेहतर संवाद कर सकते हैं।
  • कठिन शब्दों को समझने के बाद, व्यक्ति का आत्म-विश्वास बढ़ता है।

 300 हिंदी के महत्वपूर्ण कठिन शब्द (Shabdarth in Hindi)

आजकल अखबारों, किताबों और हिंदी चैनलों पर हिंदी में ऐसे शब्द दिखाई देते हैं जिनके अर्थ का हमें ज्ञान नहीं होता।

इस लेख में, हम आपको ऐसे कठिन शब्दों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके अर्थों का ज्ञान होना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

हिंदी के कठिन शब्द: 300 कठिन शब्द और उनके अर्थ (Hindi ke Kathin Shabd)
हिंदी के कठिन शब्द: 300 कठिन शब्द और उनके अर्थ (Hindi ke Kathin Shabd)
  1.  तिरस्कार – उपेक्षा
    उदाहरण: रमेश ने भरी सभा में अपने दोस्त का तिरस्कार किया।
  2. विविध – तरह-तरह केविभिन्न
    उदाहरण: मेले में मैंने विविध प्रकार के खिलौने देखें।
  3. सत्कार – सम्मान
    उदाहरण: बारातियों का लड़की बालों ने खूब सेवा सत्कार किया।
  4. चेष्टा – कोशिश
    उदाहरण: लेखक ने कुछ नया लिखने की चेष्टा की है।
  5. निपुण – जो अपना काम पूरी अच्छी तरह से करता हो, कुशल, दक्ष, प्रवीण
    उदाहरण: भारतीय महिलाएं खाना बनाने में निपुण हैं।
  6. घोंघा बसंत – मूर्ख
    उदाहरण: दुकानदार ने कर्मचारी से कहा तुम एकदम घोंघा बसंत हो क्या?
  7. अमल करना – किसी भी काम या बात का अनुसरण करना, लागू करना, व्यवहार में लाना। 
    उदाहरण: रोहित ने शिक्षक की बात पर अमल किया और सफल हुआ।
  8. रौद्र रूप – कठोर रूप
    उदाहरण:  मुझसे रोहित का मोबाइल टूट गया, यह सुनते ही रोहित ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
  9. अवहेलना –  तिरस्कार 
    उदाहरण: नए पीढ़ी के लोग माता-पिता की आज्ञा की अवहेलना करते रहते हैं।
  10. विपत्ति – संकट 
    उदाहरण: विपत्ति पड़ने पर हमें एक दूसरे का अवश्य साथ देना चाहिए।

👉 यह भी पढ़ें:  500 पर्यायवाची शब्द और अर्थ व वाक्य में प्रयोग।

बधाई हो! आपने 10 कठिन शब्द हिंदी में अर्थ व वाक्य प्रयोग के साथ पढ़ चुके हैं। पढ़ना जारी रखें I

  1.  कुटुंब –  सभी का एक साथ रहना, पूरा परिवार
    उदाहरण: यह सत्य है कि कुटुंब परिवार ही सुखी परिवार होता है।
  2. उग्र  – तीखा
    उदाहरण: हिंदी शिक्षक उग्र होकर श्याम से बोले कक्षा से अभी बाहर जाओ।
  3. स्वच्छंदता  – मनमानी 
    उदाहरण: स्वच्छंदता से नहीं हमें निष्ठा और गंभीरता से काम करना होगा।
  4.  भीरुता  – कायरता
    उदाहरण: युद्ध को छोड़कर भागना भीरुता है।
  5. विलक्षण  – अनूठा
    उदाहरण: सूर्योदय के समय मैंने एक विलक्षण दृश्य देखा।
  6. निर्दिष्ट –  नियत किया हुआ
    उदाहरण: रोहित को अध्यापक पद के लिए ने निर्दिष्ट किया गया है।
  7. निवारण –  किसी भी प्रश्न का हल ढूंढना
    उदाहरण: हम आपके सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए तैयार हैं।
  8. व्यतिक्रम –  क्रम का उल्टा सीधा होना
    उदाहरण:
    इस बार का परिणाम आने पर सभी छात्रों का व्यतिक्रम हो गया।
  9. संचित –  इकट्ठा करना
    उदाहरण: वर्षा का पानी संचित करके उसे उपयोग में लाया जा सकता है।
  10. अवयव – किसी भी वस्तु का हिस्सा,  भाग ,अंग
    उदाहरण: यह लोहे का अवयव है।

👉 जरूर पढ़ें:  तुकांत शब्द किसे कहते हैं 300 तुकांत शब्द की लिस्ट अभी देखें

अद्भुत क्षमता का प्रद्रर्शन! आप 20 कठिन शब्द पढ़ चुके हैं, पढ़ना जारी रखें I

21. अभ्यस्त – अभ्यास करके किसी कार्य में निपुण होना, निपुण, जिस का अभ्यास किया गया हो।
उदाहरण: भारतीय सैनिक युद्ध में अभ्यस्त है।

22. क्षोभकारक – विचलित करने वाला
उदाहरण: यह घटना क्षोभकारक है।

23. क्षात्रवृत्ति‌ – क्षत्रिय धर्म
उदाहरण: देवसेना का संबंध क्षात्रवृत्ति‌ कुल से है।

24. अकिंचित्कर – अर्थहीन 
उदाहरण: रोहन द्वारा बताई गई तरकीव अकिंचित्कर थी।

25. दारुण – भयंकर
उदाहरण: रमेश के पिता की मृत्यु होने पर वह दारुण दुःख सहन नहीं कर पाया।

26. स्पृहा – इच्छा, अभिलाषा
उदाहरण: मेरी स्पृहा विदेश देखने की है।

27. मुग्ध – किसी चीज में लीन हो जाना, मोहित 
उदाहरण: सुदामा कृष्ण की भक्ति में मुग्ध हो थे।

28. अलापना – बोलना
उदाहरण:  गीता अपनी बहन के तारीफ के ही राग अलापति रहती है।

29. संरक्षण – देखरेख, निगरानी
उदाहरण: बच्चे अध्यापक के संरक्षण में अभयारण्य का भ्रमण किया।

30. सत्तारूढ़ – शासन पर बैठे
उदाहरण: सत्तारूढ़ नेता की सभी नागरिकों द्वारा खूब आलोचना की गई।

वाह! आप 30 कठिन शब्द पूरे कर चुके हैं I

31. विचलित – चंचल‌, अस्थिर 
उदाहरण: खिलौना देखकर बच्चे का मन विचलित हो रहा था।

32. शमित – शांत किया हुआ
उदाहरण:  शमित किया हुआ हाथी फिर से गुस्सा हो गया।

33. सुललित – अत्यंत सुंदर
उदाहरण:  बगीचे में सुललित फूल लगे हुए हैं।

34. प्रकोष्ठ – कमरा
उदाहरण: रोहित ने कहा हमें रहने के लिए प्रकोष्ठ की आवश्यकता है।

35. निराश्रय – बेसहारा
उदाहरण:  निराश्रय वृद्ध लोगों को आश्रम में रखा जाता है।

36. प्राचीर – परकोटा
उदाहरण:  महल के प्राचीर से राजा ने अपनी सेना का आवाहन किया।

37. पथिक – राहगीर
उदाहरण: सड़क पथिक से खचाखच भरी हुई थी।

38. उत्कोच – रिश्वत
उदाहरण: सरकारी कर्मचारी बिना उत्कोच के कोई काम नही करते हैं।

39. विरक्त – उदासीन
उदाहरण: घनश्याम सांसारिक मोह माया से विरक्त हो गया।

40. अपराजित वृत्ति – हार ना मानने की इच्छा शक्ति
उदाहरण:  जिस व्यक्ति में अपराजित वृत्ति होती है वही सफलता प्राप्त करता है।

आपने 40 कठिन शब्द सीख लिए। लेकिन कठिन शब्द अभी खत्म नहीं हुए हैं I

41. पुनरावृति – फिर से दोहराना
उदाहरण: कविता में बार-बार शब्दों की पुनरावृति अच्छी बात नहीं है।

42. नेतृत्व – अगुवाई करना
उदाहरण: राजा अपनी सेना का नेतृत्व कर रहे थे।

43. क्षितिज – धरती और आकाश के मिलन का स्थान
उदाहरण: हिमालय पर चढ़कर हमने क्षितिज का दृश्य देखा।

44. चैतन्य – चेतना में आनाजागरूकता
उदाहरण: इस हादसा के बाद रमेश चैतन्य हो गया।

45. विस्मित – हैरान 
उदाहरण: ऐसी दुःख भरी बात सुनकर दादा जी विस्मित हो गए।

 46. किंकर्तव्यविमूढ़‌ – क्या करूं क्या ना करूं के चक्कर में पड़ा हुआ
उदाहरण: जो व्यक्ति किंकर्तव्यविमूढ़ में ही पड़ा रहता है वह कुछ नहीं कर पाता।

47. सर्वोत्कृष्ट‌ – सबसे श्रेष्ठ
उदाहरण: माता-पिता की सेवा करना ही सर्वोत्कृष्ट कर्म है।

48. दृढ़ मंतव्य‌ – पक्का विचार
उदाहरण: जीत हासिल करने के लिए हमें दृढ़ मंतव्य रखना है।

49. परिष्कार – सुधारशुद्धीकरण
उदाहरण: रोहित को अपने लेखन में परिष्कार की आवश्यकता है।

50. समीक्षक – गुण दोष पर विचार करने वाले
उदाहरण: इस जगत में माता पिता हमारे सही समीक्षक हैं।

यह भी पढ़ें: 👉 मात्रा वाले शब्द पढ़ना लिखना सीखें

आपने एक नया रिकार्ड दर्ज किया! हिंदी के 50 कठिन शब्द पूरे हुए। पढ़ना जारी रखें:

51. वीभत्स – घृणित
उदाहरण: उसके द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही वीभत्स है।

52. प्रतीकात्मक रूप – प्रतीक के रूप में
उदाहरण:  भारत में कमल के फूल को राष्ट्रीय प्रतीकात्मक के रूप में चुना गया है।

53. प्रतिकार – विरोध
उदाहरण: जनता ने नेता जी का जमकर प्रतिकार किया।

54. चेत – होश
उदाहरण:  वह बेटे की मौत का दृश्य देखकर चेत खो बैठा।

55. तत्क्षण – उसी समय
उदाहरण:  दुकान में चोर चोरी कर ही रहे थे की तत्क्षण पुलिस आ पहुंची।

56. तत्परता – जल्दबाजी
उदाहरण: अधिक तत्परता से किया गया काम बिगड़ सकता है।

57. दहकती – गुस्से के कारण जलती हुई
उदाहरण: दक्ष प्रजापति की पुत्री शिव जी के अपमान पर दहकती हुई आग में कूद गई थी।

58. अलौकिक – किसी अनोखी दुनिया से आया हुआ
उदाहरण: PK मूवी में पीके अलौकिक दुनिया से आया था।

59. रंग रूट – सैनिक
उदाहरण: पाकिस्तान से जीतने के लिए हमें भारी संख्या में रंग रूट की आवश्यकता नहीं है।

60. कचहरी – न्यायालय
उदाहरण: आम आदमी तो कचहरी के चक्कर काटते-काटते ही जिंदगी बीता देते हैं।

 यह पढ़ें: 👉 विलोम शब्द किसे कहते हैं 300 विलोम शब्द पढ़ें

61. पुरसा – सांत्वना देना
उदाहरण:  संकट की घड़ी में अशोक को समस्त गाव वासी पुरसा रहे थे।

62. मही – धरती
उदाहरण: पहलवान दूसरे पहलवान को मही पर पटक दिया।

63. संशय – संदेह
उदाहरण: अमन के पास इतना पैसा देखकर पिता को संशय हो रहा था।

64. आँकना  – किसी वस्तु या पदार्थ के आकार या मूल्य का अनुमान लगाया जाना; चित्रित होना किसी श्रेणी विशेष में गिना जाना; मूल्यांकन होना।
उदाहरण: उस बूढ़े आदमी द्वारा किसी वस्तु का भार आँकना बाएं हाथ का खेल है।

65. अँकुड़ा – लोहे का बना हुआ एक टेढ़ा काँटा जिससे कोई चीज़ फँसाकर निकालते या टाँगते हैं।
उदाहरण:  सभी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए अँकुड़ा का इस्तेमाल करते हैं।

66. अँनाकुरा – अँकुर निकलना, अँखु, आना; उगना।
उदाहरण: पानी में चने भीगने से वे अँनाकुरा हो गए।

67. अँकोर – गले लगाने की क्रिया या भाव; आलिंगन अँकवार, भेंट;
उदाहरण: बिछड़ हुए दोस्त मिलने पर एक-दूसरे को अँकोर लिया।

68. अँखिया – आँख; नेत्र, नक्काशी करने की कलम।
उदाहरण: मोनिका की अँखिया देख कर मेरा मन मोहित हो गया।

69. अँगड़ाई – जम्हाई लेते हुए शरीर को तानना; परिवर्तन की आकांक्षा के लिए तत्पर होना या क्रियाशील होना; सुप्तावस्था को त्यागना, 
उदाहरण: थककर जनता का उत्साह अँगड़ाई लेने लगा। 

70. अँगना – घर के भीतर का खुला स्थान चौक; परिसर; प्रांगण।
उदाहरण: गांवों में सभी घर के अँगना में तुलसी का पेड़ लगा होता है।

यहाँ पर 70 कठिन शब्द पूरे हुए। और भी कठिन शब्द आगे हैं

71. अँगरखा – एक परंपरागत मरदाना पहनावा, एक प्रकार की अचकन; अंगा।
उदाहरण: मैंने एक ऐसे आदमी को देखा जिसने अँगरखा पहन रखा था।

72. अँगीठी – मिट्टी का बना चूल्हे जैसा पात्र; सिगड़ी; अंगारिका।
उदाहरण: ठंडी में गांव के लोग अंगीठी पर हाथ सेंकते हैं।

73. अँगुली – हाथ या पैर की उँगली; अंगुलि; अँगुलिका।
उदाहरण: बेटे माता-पिता की अँगुली पकड़ कर ही चलना सीखते हैं।

74. अँगूठाछाप – निरक्षर; अनपढ़; अँगूठाटेक।
उदाहरण: वह अंगूठा छाप था तो उसकी सारी जमीन गुंडे लूट लिए।

75. अँगोछना – कपड़े से शरीर पोंछना, अँगोछे से देह पोंछना।
उदाहरण: पसीने से भीगा हुआ किसान अपना शरीर अँगोछने लगा।

👉 जरूर पढ़ें:  150 Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द)

76. अँगौरिया – मज़दूरी के बदले हल-बैल लेकर खेती करने वाला हलवाहा या किसान।
उदाहरण: अँगौरिये ने कठिन परिश्रम करके जमीन को उपजाऊ बना दिया।

77. अँग्रेज़ियत – अँग्रेज़ों की तहज़ीब या व्यवहार; अँग्रेज़ जैसा चाल – चलन,अँग्रेज़ों की तरह का पहनावा या वेशभूषा।
उदाहरण
: गांव में रहने के बाद भी उसका चाल-चलन अँग्रेज़ियत था।

78. अँजुली – दोनों हथेलियों को ऊपर की ओर जोड़ने से बनने वाला गड्ढा जिसमें पानी या कोई वस्तु भरकर दी जाती है, चुल्लू, ओक, अंजुरी, अंजलि।
उदाहरण: माँ ने एक अँजुली चावल बनाने को कहा।

79. अंगमर्दक – शरीर की मालिश करने वाला, शरीर दबाने वाला।
उदाहरण: पहलवान ने कई अंगमर्दक रखे थे।

80. अंगविभ्रम – एक खास तरह का रोग जिसमें किसी और अंग के होने का भ्रम होना
उदाहरण: वह इतना सोचने लगी कि उसे अंगविभ्रम की बीमारी हो गई।

आपने दिलचस्पी दिखाई! यहां आपने 80 कठिन शब्द पूरे किए

81. अंजुमन – सभा; संस्था, महफ़िल।
उदाहरण: तुम्हारी इस कविता ने अंजुमन में चार चाँद लगा दिया।

82. अंतर्मनस्क – अतंर्मुखी, आत्मकेंद्रित।
उदाहरण: पंडित रामाधार मंत्र बोलने में अंतर्मनस्क थे।

83. अंतर्वेग – अशांति, चिंता आदि भावनाओं का वेग, शरीर में बना रहने वाला बुख़ार।
उदाहरण: कई कोशिशों के बाद भी सफल ना होने पर अमित को अंतर्वेग होने लगा।

84. अंत्यकर्म – अंत्येष्टि; दाहकर्म।
उदाहरण: गांव के सभी लोग पिता के अंत्यकर्म में सम्मिलित हुए।

85. अंत्याक्षर – किसी पद का अंतिम अक्ष र, किसी कविता में चरण का अंतिम अक्षर 
उदाहरण: बिहारी द्वारा लिखी गई कविता में अंत्याक्षर आकर्षक था।

86. अंत्र – आँत; अँतड़ी।
उदाहरण: डॉक्टर ने भूख ना लगने का कारण अंत्र में खराबी बताई है।

87. अंत्योदय – आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों का विकास करने की क्रिया या भाव।
उदाहरण: कमजोर वर्ग के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने कई योजना का अंत्योदय किया।

88. अंधानुकृति – बिना सोचे-समझे किया गया अनुकरण, नकल, अंधानुकरण।
उदाहरण: अनिल जो परीक्षा में बिना कुछ पढ़े आया था वह रमेश की कॉपी में से अंधानुकृति करता पकड़ा गया।

89. अकर्तव्य – जो करने योग्य न हो, अनुचित, अकरणीय।
उदाहरण: बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में छोड़ना अकर्तव्य है।

90. अकर्मण्य – आलसी
उदाहरण: समीर का पुत्र बड़ा ही अकर्मण्य है वह कुछ भी नहीं कर पाएगा।

अरे वाह! 100 कठिन शब्द पूरे होने वाले हैं; पढ़ना जारी रखेंI      

91.अकृत्यकारी – दुष्कर्म करने वाला, कुकर्मी, अपराधी, (क्रिमिनल)
उदाहरण:  पुलिस को घोष देकर अकृत्यकारी होने पर भी वह जेल से छूट गया।

92. अकृतार्थ – जो कृतार्थ न हुआ हो, जिसका मनोरथ सफल न हुआ हो, विफल, असफल।
उदाहरण: अकृतार्थ होने पर भी हमें हार नहीं माननी चाहिए।

93.अनिमेष – अपलक, ‌बिना पलक झपके
उदाहरण: टेलीविजन को अनिमेष लगातार देखने से उसकी आँख खराब हो गई है।

 94. पेचीदा – कठिन
उदाहरण: न्यायालय में जज को सुरेश का मामला बड़ा ही पेचीदा लगा।

95. काष्ठगोदाम – लकड़ी का गोदाम
उदाहरण: फल रखने के लिए रामभाऊ ने काष्ठगोदाम बनाया था।

96. प्रतिरूप   – छाया
उदाहरण: रात की चाँदनी में सुंदर प्रतिरूप दिखाई पड़ रही थी।

97. संदिग्ध – जिसे पहले कभी ना देखा गया हो, संदेह योग्य
उदाहरण: हमने पहली बार घर के बाहर एक संदिग्ध आदमी घूमते हुए देखा।

98. भद्दा – अनाकर्षक, कुरूप
उदाहरण: परीक्षा में नीरज ने एक भद्दा सा चित्र बनाया।

 99. बर्दाश्त – सहना
उदाहरण: टप्पू की शरारत भिड़े के लिए बर्दाश्त से बाहर हो गई थी।

100. नस्ल – जाति, वंश
उदाहरण: हरियाणा में गायों की खास नस्ल पाई जाती है।

 बधाई हो! आपने पूरे 100 कठिन शब्द के अर्थ पढ़ लिए हैं।

अब आप नीचे दिए गए शब्दों के भावों को समझने के लिए दिए गए कठिन शब्दों पर एक-एक उदाहरण बनाकर अभ्यास करें –

कठिन शब्दार्थ का अभ्यास करें –

क्र.कठिन शब्दअर्थ
101अक्षुण्ण  जिसके टुकड़े करना संभव ना हो।
102अट  प्रविष्ट, समाना
103अट्टालिका  किसी उंच्ची इमारत का ऊपरी कक्ष या हिस्सा।
104अनीति  अन्याय
105अवमाने  अपमान करना
106आभा  चमक
107आवन  आगमन
108उत उधर, वहाँ
109उमगे  उमड़ना
110कंगाल का अर्थ  जिसके बिल्कुल धन न हो
111कीर  तोता
112कृतघ्न  उपकार ना मानने वाला।
113कोही  क्रोधी
114क्लिस्ट  जटिल, ‘कठिन’
115गाद  नदियों द्वारा वहन किये जाने वाले मिट्टी, रेत, धूल एवं पत्थर।
116गुहारि  रक्षा के लिए पुकारना
117चटकारी  चुटकी
118चरायंध  दुर्गंध
119जिजीविषा  जीवित रहने की इच्छा।
120तारतम्य  किसी घटना या क्रम की आवृत्ति।
121तिनहिं  उनको
122धाराधर  बादल
123धीर धैर्य
124निदाध  गर्मी
125निर्निमेष  अपलक देखना
126निर्वाण का अर्थ  मुक्ति, मोक्ष या मृत्यु
127पंथा  राह, रास्ता
128पठाए  भेजे
129प्रवंचना  धोखा
130बाग़ का अर्थ  बगीचा
131बिलगाउ  अलग होना
132भंजनिहारा  भंजन करने वाला, तोड़ने वाला
133भक्ष्याभक्ष  खादय, अखादय
134मकरंद  फूलों का रस
135मधुकर भौंरा
136मरजादा  मर्यादा, प्रतिष्ठा
137महाभट  महा योद्धा
138रिपु  शत्रु
139रिसाइ  क्रोध करना
140लकिराई  बचपन में
141वात्याचक्र  भंवर
142विथा व्यधा
143विरहिन  वियाग में जीने वाली
144विस्थापन लोगों को अपने घरों एवं जमीनों से हटाना।
145श्लाघ्य  प्रशंसनीय
146सांसोच्छेदन  सांसों को समाप्त करना
147सिलानि  शिला पर
148स्वैच्छिक संस्था  एक संस्था जो सरकार से स्वतंत्र हो
149स्वैराचार  स्वेच्छाचार  
150हस्तामलकवत्  हथेली पर रखे आंवले के समान
Kathin Shabd in Hindi : कठिन शब्द और उनके अर्थ

वर्ण के अनुसार कठिन शब्दार्थ

अ से कठिन शब्द

  1. अंतरिक्ष – पृथ्वी और नक्षत्रों के बीच का स्थान
  2. अंतरित  – अंदर छिपा हुआ
  3. अंतरिम – दो समय के बीच का
  4. अंताक्षरी – गाना गाए जाने वाला खेल
  5. अत्यंत – बहुत अधिक
  6. अंदरूनी – अंदर, भीतरी
  7. अंदेशा – शक, संदेह
  8. अंबिका – देवी का नाम
  9. अकल्पित – कल्पना से परे
  10. अकरणीय – जो करने योग्य ना हो

आ से कठिन शब्द 

  1. आतुरता – घबराहट, उतावलापन
  2. आत्मत्यागी – खुद के जीवन को त्यागने वाला
  3. आत्मानुभव – अनुभूति
  4. आधिपत्य – किसी वस्तु या स्थान पर अधिकार
  5. आपेक्षिक – अन्य से अपेक्षा रखना
  6. आमोदित – जिसका मन आमोदन किया गया हो
  7. आयुक्त –  किसी काम को करने के लिए जिसे नियुक्त किया गया हो
  8. आरक्षी – सुरक्षित किया गया स्थान
  9. आर्थिक – धन संबंधित
  10. आलाप – बोलना, संगीत में स्वरों का अभ्यास

इ से कठिन शब्द

  1. इश्तहार – सार्वजनिक सूचना
  2. इम्तिहान – परीक्षा,जाँच
  3. इष्टतम – सबसे वांछनीय संभव के तहत एक प्रतिबंध व्यक्त या निहित
  4. इस्तीफा – त्यागपत्र
  5. इस्पात – एक प्रकार का लोहा
  6. इस्तरी – कपड़ों की तह जमाने या सिलवटें दूर करने का काम।
  7. इल्जाम – आरोप
  8. इंद्रियजित – जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो
  9. इकलौता – अकेली संतान
  10. इकाई – गिनती में एक होने की अवस्था, अंश, समूह का टुकड़ा

ई से कठिन शब्दार्थ

  1. ईर्ष्या – जलन
  2. ईदृश – इस प्रकार
  3. ईश्वरीय – दैवीय
  4. ईश्वर निष्ठ – भगवान पक्षपाती
  5. ईंधन – साधन
  6. ईमान – ईश्वर में विश्वास
  7. ईसाई – एक प्रकार की जाति
  8. ईरानी – ईरान देश में रहने वाले
  9. ईमानदार – नियत से नेक
  10. ईश्वराधीन – ईश्वर की इच्छानुसार होनेवाला

उ से कठिन शब्दार्थ

  1. उड्डयन – आकाश में उड़ने का भाव
  2. उज्जवल – जो जल कर प्रकाश दे रहा हो
  3. उत्तल – जिसके परत का बीच का भाग उठा हुआ हो
  4. उत्तम – सर्वश्रेष्ठ
  5. उत्केंद्र – केन्द्र से हटा हुआ, अनियमित
  6. उत्तेजित – उत्तेजना से भरा हुआ, भड़का हुआ
  7. उत्सुक – बेचैन
  8. उद्भव – उत्पत्ति
  9. उद्यान – बगीचा
  10. उपघात – बुरा आघात

ऊ से कठिन शब्दार्थ

  1. ऊर्ध्वाधर – ऊंचाई में सीधा, खड़ा
  2. उर्मिला – विनम्र
  3. ऊष्म – भाप
  4. ऊष्मा – गर्मी
  5. ऊर्जित – ऊर्जा प्रदान करने के लिए
  6. ऊतक – वनस्पतियों और जंतुओं के शरीर में एक प्रकार की संरचना 
  7. ऊबड़ – खाबड़ – ऊंचा नीचा

ऋ से कठिन शब्दार्थ

  1. ऋणी – जिसके ऊपर कर्ज हो
  2. ऋण –  उधार
  3. ऋतु –  मौसम
  4. ऋजुता – छल कपट से दूर रहने का भाव
  5. ऋतुराज – मौसम का राजा

ए से कठिन शब्दार्थ

  1. एकांत – अकेला, निर्जन स्थान
  2. एकाधिकार – किसी चीज पर एक व्यक्ति का पूरा अधिकार
  3. एकीकृत – दो या दो से अधिक वस्तुओं को एक करना, एकत्रित करना
  4. एतबार – विश्वास
  5. एकाग्र – किसी एक ही विषय या वस्तु पर मन लगाकर काम करना  
  6. एकार्थक – जिनका अर्थ एक जैसा हो
  7. एकांतवासी – एकांत में वास या रहने वाला
  8. एकलिंगी – जिनमें एक ही लिंग हो
  9. एकाक्षर – जिसमें एक ही अक्षर हो
  10. एकांकी – एक अंक वाला

ऐ से कठिन शब्दार्थ

  1. ऐतिहासिक – इतिहास संबंधी
  2. ऐलान – उद्घोषणा
  3. ऐंठना – मुड़ना या संकुचित होना
  4. ऐकमत्य – विचार एवं भाव की एकता, सहमति
  5. ऐच्छिक – जिसे अपनी इच्छा से करना हो

ओ से कठिन शब्दार्थ

  1. ओढ़नी – आंचल, दुपट्टा
  2. ओहदा – पद
  3. ओज – उजाला, प्रकाश
  4. ओसर – अवसर, मौका, ऐसी मादा जो अभी तक गाभिन न हुई हो
  5. ओसाना – अनाज को हवा में उड़ाकर भूसे को अलग करना

औ से कठिन शब्दार्थ

  1. औपचारिक – दिखावटी
  2. औद्योगीकरण – बड़े – बड़े उद्योगों के विकास 
  3. औचित्य – समर्थन
  4. औषधीय – दवा संबंधी 
  5. औलाद – संतान
  6. औरत – स्त्री
  7. औसत – संख्याओं का माध्य
  8. औपस्थ्य – सहवास, संभोग, रतिक्रिया
  9. औषधालय – मेडिकल, जहां औषधि या दवा रखी जाती है
  10. औपनिवेशिक – उपनिवेश में होने अथवा उससे संबंध रखने वाला

दुनिया का सबसे कठिन शब्द कौन सा है?

आगे कुछ ऐसे कठिन शब्द दिए गए हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा:

क्र.शब्दअर्थ
243स्निगधभिन्नान्जनाभास्निग्ध लेपयुक्त चमक 
244यत्किंचित थोड़ा बहुत
245सुमुत्सुक उत्साहित
246वात्याचक्र भंवर
247हस्तामलकवत्हथेली पर रखे आंवले के समान
248भक्ष्याभक्षखादय, अखादय
249प्रगल्भचतुर, होशियार
250क्षीणवपु कमजोर
251आरूझाईउलझाना
252पाषाण कोर्त्तक पत्थर की मूर्ति बनाने वाला
253निर्निमेष अपलक देखना
254चरायंधदुर्गंध
255सांसोच्छेदन सांसों को समाप्त करना
256श्लाघ्य प्रशंसनीय
257स्वैराचार स्वेच्छाचार 
Kathin Shabd in Hindi : कठिन शब्द और उनके अर्थ

FAQs

20 कठिन शब्द हिंदी में कौन से हैं?

यहाँ पर 20 कठिन शब्द और उनके अर्थ दिए गए हैं:
स्वच्छंदता – मनमानी 
सत्कार – सम्मान
संचित – इकट्ठा करना
व्यतिक्रम – क्रम का उल्टा सीधा होना
विविध – तरह – तरह के, विभिन्न
विलक्षण – अनूठा
विपत्ति – संकट 
रौद्र रूप – कठोर रूप
भीरुता – कायरता
निवारण – किसी भी प्रश्न का हल ढूंढना
निर्दिष्ट – नियत किया हुआ
निपुण – जो अपना काम पूरी अच्छी तरह से करता हो, कुशल, दक्ष, प्रवीण
तिरस्कार – उपेक्षा
चेष्टा – कोशिश
घोंघा बसंत – मूर्ख
कुटुंब – सभी का एक साथ रहना, भरा पूरा परिवार
उग्र – तीखा
अवहेलना – तिरस्कार 
अवयव – किसी भी वस्तु का हिस्सा,  भाग ,अंग
अमल करना – किसी भी काम या बात का अनुसरण करना, लागू करना, व्यवहार में लाना 

कठिन का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

कठिन का पर्यायवाची: अगम्य, कठिन, दुर्बोध, मुश्किल, दुश्वार, अज्ञेय, अथाह, गहरा, अपार, विकट, बहुत अधिक आदि हैं।

कठिन शब्द का वाक्य क्या है?

यहाँ पर कुछ कठिन शब्द के वाक्य दिये गए हैं-
वाक्य में प्रयोग:
1. कठिन सवाल हल करने में अधिक समय लगता है।
2. रोहित को अपने लेखन में परिष्कार की आवश्यकता है।
3. माता-पिता की सेवा करना ही सर्वोत्कृष्ट कर्म है।

आशा करते हैं आपको यह लेख हिंदी के कठिन शब्द पसंद आया होगा। यदि आप हिंदी पढ़ना व लिखना सीखना चाहते हैं तो Hindi Me Shabd के साथ जुड़े रहें।

100 कठिन शब्द in Hindi pdf डाउलोड करें

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *